27
June
दांतो के दर्द का कारण और उनके इलाज।
दांतों का दर्द बेहद परेशान करता है, इस दर्द की वजह से खाना-पीना सब कुछ दूभर हो जाता है। दांतों में दर्द ज्यादा गर्म या ठण्डा खाना खाने की वजह से, सफाई नहीं रखने, कैल्शियम की कमी, बैक्टीरियल इंफेक्शन या फिर दांतों की जड़ों के कमजोर होने की वजह से होता है। दांतो में दर्द होने के कारन या भी हो सकता है, जिनमे से कुछ निम्नलिखित है:
- दांतो की बाहरी परत में कमजोरी: अधिक अम्लीय भोजन का सेवन करना, कठोरता से ब्रश करना, दातों में टूट-फूट आदि के कारण दांतों की परत कमजोर पड़ जाती है। परत हटने के बाद डेंटिन (दांत के अंदर का भाग) बाहर दिखने लगता है, जो बहुत ही संवेदनशील होता है तथा ठंडा और गर्म महसूस होने पर उत्तेजित हो जाता है और दर्द करने लगता है।
-
संक्रमण या फोड़ा होना: मसूड़ो में या दांत के आसपास फोड़ा होने पर या संक्रमण फैलने के कारण भी दांतों में दर्द हो सकता है।
-
अक्ल दाढ़: पीछे के दांतो को अक्ल दाढ़ कहा जाता है। जिसके निकलते समय मसूड़ों में दबाव बढ़ जाता है, इसके परिणास्वरूप दर्द होने लगता है।
-
दांतों की संवेदनशीलता; बहुत ज्यादा गर्म या ठंडा खाने से दांत संवेदनशील हो जाते हैं, जिससे दर्द होने लगता है।
दांतो के दर्द इलाज:
दांत दर्द का इलाज दांत की स्थिति के अनुसार किया जा सकता है
- डॉक्टर दवाइयों से दांत के दर्द का इलाज कर सकते हैं। इन दवाइयों में एंटीबायोटिक्स, दर्द या सूजन कम करने की दवाई शामिल हैं।
- अगर मसूड़ों या दांतों मे किसी प्रकार का संक्रमण हो, तो उसके लिए डॉक्टर दांत में दर्द का इलाज के तौर पर दवा या अन्य उपचार की सलाह दे सकते हैं।
- कुछ मामलों में डॉक्टर दांत दर्द का इलाज के रूप में दांत भरने (filling) की सलाह दे सकते हैं।
- दांत दर्द के उपाय के तौर पर डॉक्टर रूट कैनाल थेरेपी की सलाह दी जा सकती है।
- कुछ मामलों में दांत दर्द के उपाय के तौर पर दांत को उखाड़ने की सलाह भी डॉक्टर दे सकते हैं।
- अगर प्लाक होने के कारण टीथ पेन हो रहा है, तो चिकित्सक दांत में दर्द का इलाज के रूप में उसे हटा देंगे और नियमित रूप से ब्रश करने की सलाह दे सकते हैं।